मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के तीन छात्रों का ETV भारत में हुआ चयन

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के तीन छात्रों का चयन कैम्पस प्लेसमेंट के ज़रिये ETV भारत में हुआ। ETV भारत ने कैम्पस प्लेसमेंट के लिए 4 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के डीन और हेड प्रोफ़ेसर इहतिशाम अहमद खान ने बतया की छात्रों का चयन के लिए लिखित परीक्षा हुई जिसके बाद इंटरव्यू के ज़रिये छात्रों का चयन हुआ है। कुल 8 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 6 छात्र MA (JMC) अंतिम वर्ष के थे जिसमें से 5 छात्रों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ। जिनमें से 3 छात्रों का चयन ETV भारत में हुआ। इरशाद अहमद, शरफे आलम और मोहम्मद सलमान का चयन ETV भारत के वेब पोर्टल में कंटेट एडिटर के लिए हुआ है। जिनको 18000 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। ETV नेटवर्क अगस्त 2018 में 12 भाषाओँ में ETV भारत नाम से वेबपोर्टल और मोजो जर्नलिज़्म की शुरुआत कर रहा है।

0 comments

Leave a Reply