मौजूदा समय मे मानव अधिकारों का हनन चरम सीमा पर
|
जालंधर:- नेशनल ह्यूमन राइट्स (सोशल जस्टिस कॉउन्सिल) द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन विवेक नगर में पंजाब महासचिव मौलाना अनवर अमृतसरी के नेतृत्व में हुआ। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान मंसूर आलम के अलावा जिला जालंधर के समूह पदाधिकारियों के भाग लिया।
इस अवसर पर रिज़वाना जालंधरी को जिला कोऑर्डिनेटर, परवेज़ आलम को जिला पत्रकार, मुहम्मद गुफरान को जिला फील्ड वर्कर एवं मुहम्मद सनाउल्लाह को भी फील्ड वर्कर नियुक्त किया गया।
इस मौके पर मौलाना अनवर अमृतसरी ने बताया कि मौजूदा समय मे मानव अधिकारों का हनन चरम सीमा पर है। जिस पर काबू पाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिये बैठकें की जा रही हैं। सोशल जस्टिस कॉउंसिल लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले मेहनती और जागरूक कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है।
नव नियुक्त जिला कोऑर्डिनेटर रिज़वाना जालंधरी ने कहा कि उच्च पदाधिकारियों द्वारा सौंपी गई इस अहम जिम्मेदारी को वो पूरे तन मन से निभाएंगी।

0 comments