दिल्ली: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, जबरन लगवाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के आरोपी ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और उसे जबरन ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ कहने के लिए मजबूर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तालाश की जा रही हैं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी अजय गोस्वामी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में गोस्वामी को एक व्यक्ति को लात मारते हुए और फिर उस युवक को ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित युवक इस दौरान गोस्वामी से छोड़ने की विनती करता हुआ भी दिखता है।
इस बारे में डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो के मामले की जांच चल रही है, इस केस में हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही दूसरा आरोपी भी पकड़ा जाएगा। (इंपुट: IANS के साथ)

0 comments