मैं अपने जिगरी दोस्त जमाल खशोगी के पीछे ही इस्तांबुल पहुंचा, लेकिन तब तक वह गायब हो चुके थे / अज़्ज़ाम तमीमी
इस्तांबुल / नई दिल्ली : ( इस्तांबुल से अशरफ अली बस्तवी ) एशिया टाइम्स ने सऊदी जर्नलिस्ट जमाल खशोगी के मित्र www.alhiwar.tv के Board Chairman, अज़्ज़ाम तमीमी से इस्तांबुल मे फ़लस्तीन मीडिया कांफ्रेंस के अवसर पर एशिया टाइम्स के साथ विशेष इंटरव्यू में तमीमी ने बताया पहली अक्टूबर को हम दोनों लंदन में साथ थे अगले दिन इस्तांबुल में उनको क़त्ल कर दिया गया.
प्रश्न : आखिरी बार आप कब जमाल खशोगी से मिले थे?
उत्तर : अक्टूबर की पहली तारिख दिन सोमवार को मेरी उनसे आखिरी मुलाक़ात लन्दन में रही , वह मेरे ऑफिस आए थे हम दोनों ने साथ वक़्त गुज़ारा , उसी दिन रात की फ्लाइट से वह इस्तांबुल के लिए निकल गए , मुझे भी उनके साथ ही इस्तांबुल के लिए निकलना था लेकिन मैं अपने एक टी वी शो की वजह से न निकल सका अगले रोज़ सुबह की फ्लाइट से जब इस्तांबुल पहुंचा तब तक वह गायब हो चुके थे।
प्रश्न : जमाल खशोगी के क़त्ल का असल ज़िम्मेदार किसे मानते हैं ?
उत्तर : मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है की मुहम्मद बिन सलमान ने ही जमाल खशोगी का क़त्ल कराया है , मुझे यक़ीन है की खशोगी के दोस्त व मीडिया के लोग अपनी कोशिश जारी रखेंगे।मीडिया बिरादरी की वजह से ही यह मामला अभी तक ज़िंदा है , किसी भी सरकार के लिए यह बेहद शर्म की बात है खशोगी को सऊदी दूतावास में क़त्ल कर दिया और झूठ पर झूठ बोलते रहे और आखिरकार कुबूल किया।
प्रश्न : इस पूरे मामले में अमरीका का क्या रोल देख पाते हैं ?
उत्तर : ट्रम्प ने इस मामले में गैर ज़िम्मेदाराना रोल अदा किया है उन्हों ने जुर्म को छुपाने की कोशिश की वह इस लिए कि खशोगी ट्रम्प के दोस्त मुहम्मद बिन सलमान की पॉलिसियों की निंदा करते थे। लेकिन अमेरिकी मीडिया इस मामले में अहम रोल अदा कर रहा है वाशिंगटन पोस्ट , न्यूयोर्क टाइम्स , CNN ने इस मामले की सचाई दुनिया के सामने लाने का काम किया है.
पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
https://youtu.be/sZbCAhFP-sw

0 comments