कुंभ मेले में ए एम यू की बुर्कानशीं डॉक्टर्स साधुओं का कर रहीं हैं इलाज

|||

कुम्भ : गंगा जमुनी तहज़ीब को अपनी आंखों से देखना है तो अगर आप कुंभ मेले में है तो आपको कुंभ मेले के मेडिकल कैम्प का एक चक्कर ज़रूर लगाना चाहिए।  कुम्भ के इस मेडिकल कैम्प में आपको हिजाब और बुर्क़ा पहने डॉक्टर साधु और नागा बाबाओं का  इलाजे करते हुए नज़र आएंगी।

बुर्कानशीं डॉक्टर्स को कुम्भ मेले में देख कर सवाल उठता है यह कहा से आई है और कुम्भ में बाबाओं और नागा साधुओं का इलाज मुफ्त में क्यों कर रही है। आपको बता दें यह बुर्कानशीं डॉक्टर्स एएमयू के मेडिकल कॉलेज की छात्राएं दूसरे छात्रों के संग कुम्भ मेले में बीमार साधुओं का इलाजे कर रही हैं।

कुंभ मेले में लगे मेडिकल कैम्प में येबुर्कानशीं डॉक्टर्स अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। कुंभ में आए साधु के बीमार होने पर छात्रा साधु का चेकअप कर रही है। कुंभ मेले के दौरान इस तरह के नज़ारे देखकर देश के सांप्रदायिक सौहार्द की खूब चर्चाएं हो रही हैं।

मेडिकल कॉलेज से कुंभ मेले में जाने वाले डॉक्टरों की लिस्ट बहुत लम्बी है। सभी डाक्टर अपने साधुओं की जरूरत और अपने हिसाब से उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें फ्री में दवाइयां दे रहे हैं। हालत गंभीर होने पर साधुओं को अस्पताल में भर्ती भी कराया जा रहा है।

कुंभ मेले के दौरान एएमयू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की इस टीम के जज्बे को साधु बाबाओं ने भी खूब सराहा। एक कार्यक्रम के दौरान साधुओं ने डॉक्टरों की टीम को सम्मानित भी किया।

ए एम यू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की इस टीम को कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डीन डॉक्टरों एससी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कुंभ मेला, प्रयागराज के लिए रवाना किया था। टीम में शाहीन, आयशा, ताहिरा सहित कई और लेडी डॉक्टर थीं। साथ के कुछ पुरुष डॉक्टर भी इस मेडिकल कैम्प में गए थे।

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की टीम और उनके इस जज्बे को देखते हुए कुंभ मेला प्रशासन भी उनकी पूरी मदद कर रहा है।

ए एम यू के पीआरओ उमर पीरज़ादा ने बताया कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम मेडिकल कॉलेज से बाहर निकलकर इस तरह से लोगों की खिदमत कर रही है। देश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी डॉक्टरों की टीम अपनी सेवा देती है।

0 comments

Leave a Reply