कुलसुम की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शरीफ परिवार को मिलेगा पैरोल
लाहौर (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को बेगम कुलसुम के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया जाएगा।
जियो टीवी ने अपनी खबर में कहा कि नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के जनाजे की नमाज से लेकर उन्हें दफनाए जाने तक तीनों पैरोल पर रिहा होंगे।
शरीफ परिवार के तीनों सदस्य इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में इस साल जुलाई में एक जवाबदेही अदालत ने दोषी करार दिया था।
सूत्रों ने कहा कि पैरोल दिए जाने के लिए अनुरोध करने की जरूरत होती है।

0 comments