हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान- कृषि कानून, काला कानून है सरकार वापस ले
हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान- कृषि कानून, काला कानून है सरकार वापस ले
अजमेर | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्रीय कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए।बेनीवाल ने कल रात अजमेर के केकड़ी से टोंक जाते समय अजमेर रोड़ स्थित तेजाजी महाराज के दर्शन के बाद मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि कानून भाजपा की केंद्र सरकार के लिए गले की हड्डी है और उसे अपना काला कानून वापस लेना चाहिए।यदि मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया तो वह गठबंधन से अपने आप को अलग कर लेंगे।उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में एक दो दिन में ही इस काले कानून के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और जरुरत पड़ी तो दो लाख से ज्यादा किसानों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ यह कानून संसद में तब पास कराया गया जब उन्हें कोरोना पोजिटिव घोषित कर दिया गया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि किसानों के खिलाफ इस नये कानून को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।श्री बेनीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में गहलोत-वसुंधरा गठबंधन की सरकार चल रही है जो कि निक्कमी सरकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गहलोत के मंत्री गुंडागर्दी कर रहे है।प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।यदि गहलोत सरकार ने व्यवस्थाएं नहीं सुधारी तो जल्द ही जयपुर का भी घेराव किया जाएगा।

0 comments