किसान आंदोलन LIVE: हक के लिए मुंबई की सड़कों पर उतरे 40 हजार किसान

मुंबई : अपनी कई मांगों पर दबाव बनाने के लिए नासिक से छह मार्च को‘ लांग मार्च’ पर निकले महराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के 40,000 से अधिक किसान मुंबई पहुंच गये हैं। आज किसान मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं।CPI(M) से ताल्लुक रखने वाले ऑल इंडिया किसान सभा की अगुवाई में किसान महाराष्ट्र सरकार की ऋणमाफी योजना के उपयुक्त क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं। उनकी अन्य मांगें भी हैं। ऑल इंडिया किसान सभा की प्रदेश परिषद के अध्यक्ष किसान गुजार ने कहा कि हम पूर्ण ऋणमाफी, उपज के उचित दाम आदि को मांग को लेकर विधानभवन का घेराव करने वाले हैं। इन किसानों ने 6 मार्च को यात्रा शुरू की थी और अबतक पिछले 6 दिनों में 160 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। किसानों के इस आंदोलन को शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, कांग्रेस और आप का समर्थन हासिल है। आज से महाराष्ट्र में दसवीं की परीक्षाएं भी शुरू हो रही है। राज्य सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे यातायात को ना रोकें ताकि छात्र समय पर परीक्षा देने के लिए पहुंच पाएं।
किसानों के मार्च की वजह से मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पुरी तैयारी की है। मुंबई पुलिस एडवाइजरी जारी कर रही है, तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सायन और मुलुंड की ओर ट्रैफिक मूवमेंट कम किया जा सकता है, क्योंकि किसान विधानसभा की ओर आ रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर नजर रख सकते हैं। -प्रदर्शन कर रहे किसानों को कलाकारों का भी साथ मिला है। किसानों के साथ लगभग 50 कलाकार जुड़े हैं। इनमें यलगार, बैन्ड, कल्शांगिनी नाम की संस्थाएं शामिल हैं, ये कलाकार इनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके संघर्ष को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसार कर रहे हैं। आजाद मैदान की ओर कूच करने से पहले सौमेया ग्राउंड पर कलाकारों ने किसानों का हौसला बढ़ाया। एक्सप्रेस फोटो – सरकार की अपील पर गौर करते हुए किसान इस वक्त मुंबई के आजाद मैदान में रूक गये हैं। सूत्रों के मुताबिक किसान 11 बजे से फिर विधानसभा भवन की ओर मार्च करना शुरू कर देंगे। सीपीआई (एम) नेता अशोक धावले ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वे लोग 11 बजे से यात्रा शुरू करेंगे ताकि 10वीं की परीक्षा दे रहे छात्रों को परेशानी ना हो। फोटो-इंडियन एक्सप्रेस – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत को तैयार हो गये हैं। आज विधानसभा की ओर बढ़ से किसानों से सीएम की मुलाकात हो सकती है। किसानों की मांगों पर बात करने के लिए सीएम ने 6 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, कृषि मंत्री पांडूरंग फुंडकर, आदिवासी कल्याण मंत्री विष्णु स्वरा, सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख और लोकनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हैं।

0 comments

Leave a Reply