Kisan Andolan के बीच राहुल ने सरकार से किया ऐसा सवाल? ‘किसानों को कितनी आहुति देनी होगी’

Kisan Andolan के बीच राहुल ने सरकार से किया ऐसा सवाल? ‘किसानों को कितनी आहुति देनी होगी’

नई दिल्ली — कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार भीषण ठंड के बावजूद आंदोलन करने को मजबूर किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए उसे बताना चाहिए कि किसानों को अभी कितनी आहुति देनी होगी। गांधी ने शनिवार को कहा कि कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 17 दिनों में 11 किसान भाइयों की शहादत के बावजूद निरंकुश मोदी सरकार का दिल नहीं पसीज रहा।

वह अब भी अन्नदाताओं के साथ नहीं, अपने धनदाताओं के साथ क्यों खड़ी है। देश जानना चाहता है-राजधर्म बड़ा है या राजहठ, किसान आंदोलन। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निरंकुशता का कोई स्थान नहीं। आप और आपके मंत्रियों की नीति हर विरोधी को माओवादी और देशद्रोही घोषित करने की है। भीषण ठंड और बरसात में जायज मांगों के लिए धरने पर बैठे अन्नदाताओं से माफी मांगिए और उनकी मांगें तत्काल पूरी करिए।

सरकार चाहती है सभी किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए: राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कई किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया था कि देश के कृषक पंजाब के किसानों के बराबर आय चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आय बिहार के किसानों के बराबर करना चाहती है.

 कांग्रेस नेता ने जो ग्राफ साझा किया उसके मुताबिक, पंजाब में प्रति किसान औसत आय 2,16 ,708 रुपये (वार्षिक) है जो देश में सबसे ज्यादा है.

 

0 comments

Leave a Reply