किस मुस्लिम नेता ने गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आवाज़ बुलंद की ?

नई दिल्ली: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सिटीजन फॉर पीस के अध्यक्ष वसीम गाजी ने आज मीडिया को जारी एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर पूरी तरह से फेल हो गए हैं, इसलिए अब प्रधानमंत्री के रूप में नितिन गडकरी को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से जो वादा किया था, उस को पूरा करने में वह पूरी तरह से असफल रहे हैं। वसीम गाजी ने कहा कि मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा से लेकर युवाओं को रोजगार देने के साथ-चीन से आंख में आंख डाल कर बात करने और पाकिस्तान को 'लव लेटर' न लिखने और एक सिर के बदले दस सिर लाने का वादा किया था, लेकिन उन्हों ने उस से उलट काम किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बिना बताये पकिस्तान चले गए. नवाज शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया। चीन के बैंक भारत में खोलने की मंजूरी दे दी. युवाओं को पकोड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। उन के लोगों पर रेप के आरोप लग रहे हैं। वसीम गाज़ी ने कहा कि एक तरफ नितिन गडकरी, जिन्होंने कभी हिंदू और मुस्लिम की बात नहीं की, वह विकास के मिशन पर हैं। वह किस तरह से देश में सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार में लिंचिंग का जाल बिछाया जा रहा है वह देश को नष्ट कर देगा। वसीम गाजी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से यह बात साबित हो गई है कि सरकार इस को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि यदि शासन/सत्ता न चाहे तो परिंदा पर नहीं मार सकता। ऐसे में यह निर्णय आसानी से किया जा सकता है कि लिंचिंग के पीछे कौन है. उन्हों ने कहा कि जो आग दूसरों के घरों में लगाई गई थी उस आग से अब हिन्दू भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों को भी भाजपा का विरोध करने के अपने व्यवहार पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2 सीटों से 282 सीटें तक पहुंच चुकी है और मुसलमानों का विरोध बीजेपी के खिलाफ घटने के बजाये बढ़ा है।

0 comments

Leave a Reply