किम जोंग ट्रम्प से मुलाकात के 8 दिन बाद अचानक बीजिंग पहुंचे
[caption id="attachment_3748" align="alignleft" width="300"]
ad[/caption]
बीजिंग. नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन मंगलवार सुबह अचानक दो दिन के बीजिंग दौरे पर पहुंचे। वे यहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करने के साथ ही कुछ समझौते भी कर सकते हैं। 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम तीसरी बार चीन पहुंचे हैं। उनके तीनों दौरे पिछले चार महीने में हुए हैं। 12 जून को डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के बाद किम की किसी राष्ट्राध्यक्ष से यह पहली मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि किम अमेरिकी राष्ट्रपति से हुई चर्चा के बारे में जिनपिंग को जानकारी देंगे।
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने किम के दौरे की जानकारी उस वक्त दी, जब उनका विमान बीजिंग पहुंचने वाला था। किम पहली बार मार्च में ट्रेन से चीन पहुंचे थे। उनका दूसरा दौरा मई की शुरुआत में हुआ था। मार्च में आए थे तो उनका दौरा काफी गोपनीय रखा गया था। यहां तक कि बीजिंग से उनके रवाना होने तक इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
कोयला और तेल सप्लाई पर रोक हटने की उम्मीद
लगातार परमाणु परीक्षण करने की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद अमेरिका के दबाव में चीन ने भी उत्तर कोरिया को कोयले और तेल की सप्लाई रोक दी थी। किम के इस दौर के बाद यह रोक हटने की उम्मीद है। साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मुलाकात के दौरान किम और शी आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। ट्रम्प से मुलाकात के बाद किम ने ऐलान किया था कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार खत्म करने के लिए तैयार हो गया है। इसके बदले में अमेरिका ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिया था।

0 comments