खैहरा की सिद्धू को आप में शामिल होने की दावत
अमृतसर:- हलका जंडियाला गुरु में आम आदमी पार्टी की हुई जनसभा में आम आदमी पार्टी के विपक्ष नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने लोकल बॉडी नवजोत सिंह सिद्धू को फिर से आप में आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू एक अच्छे नेता हैं। वह अच्छा काम भी करना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है और उनकी सभी पावरें भी छीनी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सिद्धू अगर आप में आना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। हलका जंडियाला गुरु के इंचार्ज पूर्व ईटीओ हरभजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई रैली में खैहरा ने कहा कि पिछले एक वर्ष से पंजाब की सत्ता में आई कैप्टन सरकार ने चुनावों के दौरान किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा तो सिर्फ एक मजाक ही था। बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं किया और नशामुक्त पंजाब भी एक सपना ही रह गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से इस समय सभी वर्ग के चाहे वह व्यापारी हो दलित हो या आम नागरिक, सभी वर्ग इस समय दुखी है।84 के दंगा पीड़ितों के आरोपी जगदीश टाइटलर पर उन्होंने कहा कि टाइटलर और सज्जन कुमार दोनों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बाद में हलका इंचार्ज हरभजन सिंह ने उन्हें अपनी समस्याएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि सफाई का जो कि एक वर्ष का खर्चा 23 लाख रुपए है, लेकिन सफाई नाम की ही होती है। सारा पैसा इनकी जेबों में जाता है। स्ट्रीट लाइटें तो हमेशा ही बंद रहती हैं। सीवरेज व्यवस्था का भी बुरा हाल है। इस मौके आप माझा जोन के इंचार्ज कुलदीप सिंह धालीवाल, प्रताप सिंह सरली, दलबीर सिंह टोंग, अनिल मैनी, सर्बजीत सिंह डिंपी, नरेश पाठक, बलराज सिंह तरसिक्का, बब्बू सिंह, अजैब सिंह, सरवन सिंह, सतनाम सिंह आदि हाजिर थे।

0 comments