चावल, चीनी,गुड़ तेज;गेहूं, आटा सस्ता बाक़ी चीज़ों जैसे दालों, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव जारी

चावल, चीनी,गुड़ तेज;गेहूं, आटा सस्ता बाक़ी चीज़ों जैसे दालों, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव जारी

नयी दिल्ली | विदेशों में रही गिरावट के बीच घरेलू मांग के उतार-चढ़ाव से दिल्ली थोक बाजार में आज खाद्य तेलों के दाम में घटबढ़ रही। इस दौरान ग्राहकी आने से चावल, चीनी और गुड़ के भाव बढ़ गये जबकि चने, गेहूं और आटे में नरमी रही। दालों के दाम में भी मिश्रित रुख रहा।


तेल-तिलहन : विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 42 ङ्क्षरगिट की गिरावट में 3,395 ङ्क्षरगिट प्रति टन पर आ गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.39 सेंट की गिरावट के साथ 38.02 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल 732 रुपये, वनस्पति 440 रुपये, पाम ऑयल 293 प्रतिशत और सोया रिफाइंड 147 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल चढ़ गया जबकि सूरजमुखी तेल में 147 रुपये और सरसों तेल में 74 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल की गिरावट रही।


सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :
दाल-दलहन: चना 5,000-5,100, दाल चना 6,050-6,250, मसूर काली 6,600-6,900, मूँग दाल 8,850-9,150, उड़द दाल 8,900-9,200, अरहर दाल 8,400-8,700 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल रही।


अनाज (भाव प्रति ङ्क्षक्वटल) गेहूँ दड़ा 1,850-1,870 रुपये, आटा 2,000-2,020 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल, चावल : 2,850-2,950 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल रहा।


चीनी-गुड़ : चीनी एस 3,400-3,440, चीनी एम. 3,520-3,620, मिल डिलीवरी 3,200-3,300 और गुड़ 3,050- 3,150 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल बोले गये।


खाद्य तेल : सरसों तेल 13,626 रुपये, मूँगफली तेल 17,582 रुपये, सूरजमुखी 13,040 रुपये, सोया रिफाइंड 11,722 रुपये, पाम ऑयल 10,549 रुपये, वनस्पति 11,722 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल रहा।

 

0 comments

Leave a Reply