केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए फण्ड जुटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों ने गाने गाए
केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए फंड जुटाने के के मकसद से सुप्रीम कोर्ट के रिपोर्टर ने इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जजों जस्टिस कुरियन जोसफ, के एम जोसफ और जाने-माने गायक मोहित चौहान ने कार्यक्रम में गाना गाया।
जस्टिस के एम जोसेफ ने मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है' गाना गाया। साथ ही उन्होंने फ़िल्म अमरम का मलयालम गाना भी गया। यह गाना मछुआरों पर केंद्रित है। जस्टिस जोसेफ ने कहा कि बाढ़ आने पर सबसे पहले मछुआरे ही बचाव के लिए आगे आए, इसलिए उनके लिए ये गीत है।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस कुरियन जोसेफ़ और गायक मोहित चौहान मिलकर हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में है विश्वास,हम होंगे कामयाब एक दिन गाना गाया। मोहित चौहान ने हिमाचल का लोकल गीत गाया और जब वी मेट फ़िल्म का एक गाना गाया।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मदन बी लोकुर, जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड के अलावा कई लोग मौजूद थे।

0 comments