केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का वसीम रिज़वी पर जोरदार हमला

|

न्यूज 18 से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “कुछ पागल लोग हैं जो मदरसों के बारे में बेतुके सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि  मैं मीडिया से भी नाखुश हूं, क्यों वे सवाल पूछ रहे हैं और इसे एक मुद्दा बना रहे हैं। भारत सरकार,और भाजपा दोनों मदरसों पर कोई सवाल नही उठा रही है। https://twitter.com/CNNnews18/status/951402093490786305 उन्होंने कहा कि इस देश के मदरसों ने देश के विकास की दिशा में बढ़ाने के लिये योगदान दिया है और हमारी आजादी की लड़ाई में भी बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कुछ पृथक मामले हुए हैं, जिसमें संबंधित राज्य सरकारें आवश्यक कदम उठा रही हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसे से अपने धन और अन्य विवरणों के बारे में पूछा था, करीब 90% ने उनके विवरण अब तक दिए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी मदरसों को उसी दृष्टिकोण के साथ नहीं देख सकते, यह सही नहीं है।
जब उनसे वसीम रिज्वी के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने खुद एक मदरसा से पढ़ा है, क्या मैं आतंकवादी हूं? उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग मदरसों को अपमानित कर रहे हैं, मुझे उससे तकलीफ पहुंच रही है मैं इससे बहुत दुःखी हूं।

0 comments

Leave a Reply