कड़ी टक्कर के बीच एक बार फिर अल्हुदा ने लहराया परचम

|||

संत कबीर नगर : (एशिया टाइम्स / ज़फीर अली कारखी ) को हुए बुनियाद टैलेन्ट सर्च परीक्षा का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट  घोषित हो गया। इस बार का रिजल्ट कुछ अलग नजारा लेकर आया। पिछली कई सालों से अल्हुदा पब्लिक स्कूल सेमरियावाँ का दबदबा इस परीक्षा पर साफ दिखाई देता था, लेकिन इस बार भले ही अल्हुदा टाप पोजिशन बचाने में कामयाब रहा हो मगर हैप्पी आल लोहरौली और दीशान सेन्ट्रल एकेडमी दुधारा ने उसे कड़ी टक्कर देकर इस बात के संकेत दे दिए हैं कि अब वह भी किसी से कम नहीं हैं।
[caption id="attachment_2497" align="aligncenter" width="454"] मास्टर ईनामुल्लाह साहब लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड [/caption]
ओवरआल रैंकिंग में जहाँ अल्हुदा को 1151 अंक मिले तो वहीं दूसरे नम्बर पर रहे हैप्पीआल को 1144 और तीसरी रैंक पाने वाले दीशान एकेडमी को 1124 अंक मिले। इससे पहले अल्हुदा और अन्य स्कूलों के बीच का यह गैप बहुत बड़ा हुआ करता था। क्सास 6, 7 और 8वीं के लिए हर स्कूल को अपने टाप 5-5 बच्चों को इस परीक्षा में भेजना होता है। इस बार अल्हुदा, हैप्पीआल और दीशान के सभी 15-15 बच्चे मेरिट में जगह बनाकर इनाम के हकदार बने हैं।
         इसके अलावा पहली बार हाईस्कूल को बुनियाद परीक्षा में शामिल किया गया जिसमें के.के. पब्लिक स्कूल टेमारहमत के 10 बच्चों में से 7 को मेरिट में जगह मिली और 655 अंकों के साथ हाईस्कूल की रैंकिंग में के.के. को  पहला स्थान मिला जबकि एन.के.एम. पब्लिक स्कूल बढ़या के 10 में से 6 बच्चे मेरिट में आए और उन्हें 602 अंकों के साथ दूसरा व एम.एन. पब्लिक स्कूल सुनौरागौसी को 533 अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। मज़े की बात रही कि चौथे स्थान पर एक सरकारी स्कूल ने अपनी जगह बनाई। आज जहाँ सरकारी स्कूलों पर तमाम सवालिया निशान उठाए जाते हैं ऐसे में गवर्नमेन्ट सीनियर सेकेन्डरी स्कूल सियाकटाई ने मेरिट में 513 अंकों के साथ चौथी पोजीशन हासिल करके यह साबित कर दिया कि आज भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई लिखाई का स्तर बेहतर है।
        परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले जूनियर के 84 व हाईस्कूल के 32 बच्चों समेत अच्छी परफार्मेन्स वाले सब्जेक्ट टीचर्स व स्कूलों को 11 फरवरी के दिन एक भब्य कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 फरवरी 2018 दिन रविवार को ए.आर.सी डिग्री कालेज मूडाडिहाबेग पर आयोजित होगा। जिसमें मन्डल व जिले के आला अधिकारियों समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
 बुनियाद टीम जनाब मास्टर ईनामुल्लाह साहब - पूर्व प्रिंसिपल नेशनल ईन्टर कालेज मूडाडीहा बेग को "मास्टर मोहम्मद सिद्दीक लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड " के लिए चुने जाने पर बहुत बहुत मुबारकबाद पेश करती है । अाप के पढ़ाये हुए छात्र अाज देश दुनिया के अलग अलग विभागों में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं । अाप ने जिस मेहनत और लगन से शिक्षा में योगदान दिया वो सराहनीय है ।
टीम अाप को सम्मानित करने पर फख्र महसूस करती है ।
 बुनियाद टीम की तरफ से पुरस्कार विजेताओं को बहुत बहुत मुबारकबाद और ढेर सारी शुभकामनाएँ ।

0 comments

Leave a Reply