कंचन कुञ्ज , रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में लगी आग, सबकुछ जलकर राख
नई दिल्ली : दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास रह रहे करीब 200 रोहिंग्या मुसलमानों के रिफ्यूजी कैंप में आग लग गई. आग से पूरा कैंप जलकर राख हो गया.
आग सुबह 3.30 पर लगी और आग पर काबू पाने में दमकल की 11 गाड़ियों को मशक्कत करनी पड़ी. सुबह 6.50 तक आग पर काबू पा लिया गया.
Video
https://youtu.be/3owoTA9tkA0
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, इलाके में 20० से अधिक लोगों को अपना आशियाना खोना पड़ा. हालांकि, आग में किसी व्यक्ति की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है लेकिन विकास नाम का एक शख्स झुलस गया.
आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

0 comments