कभी रॉयल आंध्र की राजधानी रहा कर्नूल आज अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है
|
Positive 2:- आज एक ऐसे जिले की बात करेंगे जो कभी रॉयल आंध्रप्रदेश की राजधानी था मगर फ़िलहाल अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है| 17658 sq km में फैला हुआ आंध्रप्रदेश का एक जिला कर्नूल जो अपने रॉयल इतिहास के लिये देशभर में जाना जाता है| कभी मुग़ल साम्राज्य का हिस्सा तो कभी Independent State तो कभी हैदराबाद निजाम का हिस्सा रहा यह जिला कर्नूल बहुत सारी ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षक है|
कर्नूल जिला तक़रीबन 40 लाख लोगों का घर है जिसमें से आबादी का पांचवां हिस्सा मुसलमान है| पढ़ाई के मामले में इस जिले का हाल बेहद ही चिंताजनक है| यूँ तो इस जिले में अच्छी खासी खेतीबाड़ी होती है इसके साथ खनिज पदार्थों का भी अच्छा खासा स्टॉक यहाँ पर है|
कुदरती तौर पर कर्नूल जिला बेहद ही खुबसूरत है जो इंसान को अपनी तरफ आकर्षित करता है| बाकि आंध्रप्रदेश की तरह यह जिला भी अक्सर सूखे से पीड़ित रहता है| मुसलमानों के समाजी और सियासी हालात सीमान्धरा एरिया जिसमें कर्नूल जिला भी आता है में बेहद ही खस्ता है|
अब अगर दिल खुश करने को अच्छा अच्छा बोलना है तो बेशक बोल सकते हैं...,
बाकी सब खैरियत है!!!
Ansar Imran SR
Kurnool – Project 17 | Positive 2
YouTube:

0 comments