काबा के इमाम Shaikh Al Sudais ने मीडिया से कहा आप दुनिया के सामने इस्लाम और मुसलमानों की सही तस्वीर पेश

मक्का : (एशिया टाइम्स/ Ashraf Ali Bastavi ) हज कवर करने के लिए आए पत्रकारों से विशेष मुलाकात मे काबा के इमाम Shaikh Al Sudais ने कहा कि एक पत्रकार होने के नाते आप की ज़िम्मेदारी है कि इस्लाम के पैगाम को दुनिया के सामने लाएं, यह दौर सोशल मीडिया का है इस प्लेट फार्म पर इस्लाम को मुकम्मल तौर से ज़वाब दें. उन्हों ने कहा कि हज एक मजहबी इबादत है इसे उसी अंदाज़ में अदा करें यहां आकर सियासी बातें ना करें इस मौके पर दुनिया को हम यह पैगाम देते हैं कि हम सब एक हैं चाहे किसी भी नस्ल या इलाके से हों. उन्हों ने कहा कि हज की सब से बड़ी खूबी है कि वो हमें साथ साथ रहना सिखाता है.उसी दिन मक्का स्थित हिल्टन होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हज & उमरा मंत्री डॉ सालेह मुहम्मद ने मीडिया से कहा कि हज को सब के लिए आसान बनाने के लिए सऊदी सरकार लगातार काम कर रही है. बड़ा कठिन तब होता है जब जुमे के दिन सब लोग मक्का का रुख करते हैं सभी की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा इन्तेजाम किया गया है. हम खुदा से दुआ करते हैं कि हम सब के लिए इसे आसान करे.

0 comments

Leave a Reply