वाराणसी: फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और सरकार की नीतियों को विरोध करने के आरोप में इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तैनात एक अवर अभियंता (जूनियर इंजीनियर) को सरकारी नीतियों का विरोध करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर निलंबित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी में तैनात अवर अभियंता (यांत्रिक) नलकूप खण्ड, प्रवीण कुमार को अपने फेसबुक वाल पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, राजनीतिक दलों के साथ फोटो साझा करने, फेसबुक पर खुद को चकिया विधानसभा के भावी विधायक के रूप में पेश करने और उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करने पर निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने के बाद पीड़ित का फिलहाल अब तक किसी भी तरह का बयान नहीं हैं। प्रवीण ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के रूप में स्वयं को चकिया का भावी विधायक के रूप में दर्शाया है। इन पोस्टरों में प्रवीण ने अखिलेश यादव के साथ पोस्टर भी बनाकर लगाए हैं। इसके अलावा लोगों द्वारा उनके लिए भावी विधायक के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।

0 comments