पहलगाम हमले के बाद पहला जुमा:नमाजियों ने काली पट्टी बांधी, बोले- हमें बॉर्डर पर छोड़ दो, साबित कर देंगे देश के मुस्लिम वफादार
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आज पहले जुमे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। नमाज के बाद आतंकी घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान और आतंकियों का पुतला जलाए गए। साथ ही हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम मौलाना कारी सैयद फजलुल मन्नान रहमानी ने नमाज के बाद कहा- PM मोदी जो भी फैसला करेंगे, हम सब उनके साथ हैं और उनके हर फैसले का समर्थन करेंगे।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के दौरान मुस्लिमों बोले- प्रधानमंत्री से हमारी अपील है कि पाकिस्तान बॉर्डर खोल दो और हिंदुस्तान के मुसलमान को बॉर्डर पर छोड़ दो। हम साबित कर देंगे कि देश के मुसलमान वफादार हैं। आतंकवाद किसी धर्म या देश का प्रतिनिधित्व नहीं करता, आतंकियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 जनवरी को आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर फायरिंग की थी। इसमें 1 नेपाली नागरिक समेत कुल 26 लोग की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे।

ग्राफिक से समझिए हमला कहां हुआ...

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments