जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन आया था नए पुल का टेंडर
एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर एक नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण का टेंडर उसी दिन जारी किया गया, जिस दिन वहां पर भगदड़ मची। आधिकारिक रिकॉर्ड्स के अनुसार, 45 साल पुराने ब्रिज की जगह नया ब्रिज बनाने के लिए पूर्व रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने 23 अप्रैल, 2015 को प्रस्ताव मंजूर किया था।
मुंबई भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या 23 तक पहुंच चुकी है। पश्चिमी रेलवे के वित्त विभाग द्वारा विस्तृत लागत इस साल 22 अगस्त को तय की गई, टेंडर 29 सितंबर को ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिस दिन भगदड़ मची।
रेलवे अधिकारियों को कहना है कि यह सिर्फ संयोग है कि भगदड़ के दिन ही टेंडर जारी किया गया।
पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ”एक टेंडर के बनने, इसके व्यापारिक पहलुओं और फिर इसे ऑनलाइन करना, एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। यह सिर्फ संयोग है कि टेंडर उसी दिन जारी हुआ जिस दिन घटना हुई।
यह उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा टेंडर सभी इजाजतों के साथ 22 सितंबर को ही तैयार था।”

0 comments