जारी हुआ यूपीएससी फाइनल रिजल्ट, ये है टॉपर्स की लिस्ट ; कनिष्क कटारिया ने किया टॉप किया ,तीसरे नंबर पर आये जुनैद अहमद

|

नई दिल्ली:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट (UPSC Result 2019) जारी कर दिया है. सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट (UPSC Civil Services Result) ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट (UPSC Final Result) ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाकर ही चेक कर सकते हैं. यूपीएससी का रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. इस पीडीएफ में चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं.  यूपीएससी सिविल सर्विस में कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है. टॉप 25 में 15 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की नम्रता जैन ने 12वीं रैंक हासिल की है, जो कि एक बड़ी बात है. [caption id="" align="aligncenter" width="569"] तीसरे नंबर पर आने वाले जुनैद अहमद [/caption] इन सफल उम्मीदवारों की सूची में, ZFI में 18 फैलो शामिल हैं, जिन्होंने ज़कात फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, तीसरे नंबर पर आने वाले जुनैद अहमद का नाम भी शामिल है।

सूची में, ZFI में 18 फैलो शामिल हैं

UPSC टॉपर्स की लिस्ट 1. कनिष्क कटारिया 2. अक्षत जैन 3. जुनैद अहमद 4. श्रवण कुमात 5. सृष्टि जयंत देशमुख 6. शुभम गुप्ता 7. कर्नाटी वरूणरेड्डी 8. वैशाली सिंह 9. गुंजन द्विवेदी 10. तन्मय वशिष्ठ शर्मा
बता दें कि इस बार IAS के लिए 180, IFS के लिए 30, IPS के लिए 150, सेंट्रेल सर्विसेज ग्रु ए के लिए 384 और Group B सेवाओं के लिए 68 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं.
उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. अगर कोई भी उम्मीदवार इन नतीजों से जुड़ीं और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता है कि तो वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से यूपीएससी ऑफिस आ सकता है या फिर 23385271 /23381125 / 23098543 पर फोन कर जानकारी ले सकता है. यूपीएससी उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे.

0 comments

Leave a Reply