जामिया नगर में अख़बार के संपादक के एटीएम से निकले 5000 ; शिकायत दर्ज , बैंक ने रक़म वापसी के लिये दो माह का समय माँगा

|

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स न्यूज़ डेस्क ) क्या एटीएम  को एनी टाइम मुसीबत कहा जाए? क्या आपका एटीएम कार्ड सेफ है? हम ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि जामिया नगर में एक अख़बार के संपादक की अकाउंट से बीते दिनों 5000 रक़म निकाल ली गई है । जी हां आप भी सावधान हो जाइये हैं। हिंदी साप्ताहिक तारिक टाइम्स के एडिटर मुहम्मद तारिक  रिज़वी ने  एशिया टाइम्स को बताया कि उनका एक खता Union Bank of India  जामिया नगर में जासमीन के नाम से है 31 जुलाई को सुबह 8:27 घर  पर चाय पी रहे थे तभी उनको मसेज मिला की उनके इस अकाउंट से 5000 INR निकाल लिया गया है . [caption id="attachment_4391" align="aligncenter" width="411"] बैंक को की गई शिकायत की कॉपी[/caption] एटीएम डाटा चोरी हुआ कैसे? तारिक  रिज़वी ने  बताया मैंने तुरंत बैंक पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है उन्हों ने कहा यह मामला क्लोनिंग का है  एक या दो माह में आप को पैसा मिल जायेगा हम कार्रवाई कर रहे हैं . अब सवाल ये है कि  एटीएम डाटा चोरी हुआ कैसे? अब बैंक क्या करेगा ? और सबसे बड़ी बात कैसे आप ऐसे हमलों से सुरक्षित रह सकते हैं। हमारे देश में इस समय बड़े पैमाने पर  में फाइनेंशियल डाटा चोरी के मामले सामने आ रहे हैं . इस तरह के फ्रॉड से कैसे बचें हम आपको बता रहे हैं कि इस तरह के फ्रॉड से कैसे बचना चाहिए। बैंकों के ज्यादातर ट्रांजैक्शन ऑनलाइन होते हैं, ऐसे में हैकर्स के लिए बैंकिंग सिस्टम आसान टार्गेट होता है। डेबिट कार्ड का पिन नंबर मिलने के बाद इसे तुरंत बदलें और समय-समय पर पिन बदलते रहें। किसी के साथ पिन नबंर शेयर न करें और किसी भी तरह के संदेहास्पद स्थिति में शक होने पर बैंक या पुलिस से संपर्क करें। एटीएम छोड़ते वक्त कैंसिल बटन जरूर दबाएं। अपने मोबाइल फोन में पिन सेव करके न रखें। एक से ज्यादा अकाउंट्स के लिए एक ही पिन न रखें।बैंक खाते के ट्रांजैक्शन को चेक करते रहें। ट्रांजैक्शन के मैसेज चेक करें और ई-मेल भी देखें। हो सकता है कि आपके कार्ड की क्लोनिंग भी हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आप फंस गए हैं, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपना डेबिट कार्ड बदलें। नए डेबिट कार्ड का पिन तुरंत बदलें। बैंकिंग लोकपाल और पुलिस को शिकायत दें।    

0 comments

Leave a Reply