जामिया नगर की जन समस्ययाओं को लेकर ‘वालंटियर्स ऑफ़ चेंज ने किया चिंतन; ओखला के ‘ड्रीम बजट’ पर भी हुई बात
नई दिल्ली ( एशिया टाइम्स / अबू अनस ) आल इंडिया मुस्लिम मजलिसे मुशावरत की दफ्तर में जामिया नगर की जन समस्ययाओं को लेकर चिंतन करते लोगों का यह ग्रुप ‘वालंटियर्स ऑफ़ चेंज’ के लोगों का है .
यह लोग जामिया नगर की समस्स्याओं को लेकर पिछले तीन साल से काम कर रहे हैं , समय समय पर लोगों को उनकी दुश्वारियों से रूबरू कराने की कोशिश करते रहते है
यह मीटिंग दिल्ली सरकार व MCD के आइन्दा बजट में जामिया नगर की हिस्सेदारी क्या हो इस पर विचार विमर्श के लिए जमा हुए थे .
जामिया नगर की जन समस्स्याओं को क्रमवार चिन्हित करना और फिर उसी अनुसार उसके लिए काम करने पर विचार किया गया
इस अवसर पर VOC के प्रेसिडेंट अदुर्रशीद अगवान ने एशिया टाइम्स को बताया कि हम ने आज की चर्चा से पाया कि जामिया नगर में शिक्षा ,स्वस्थ और सफाई यह तीन अहम् मुद्दों पर काम करने की सख्त ज़रुरत है.
विडियो रिपोर्ट देखें :
https://youtu.be/ufaH2759CUg

0 comments