जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट प्रोफेसर शरीफ अहमद हुए रिटायर
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में केमेस्ट्री डिपार्टमेंट के मैटेरियल शोध लैब में साइंटिस्ट प्रोफेसर शरीफ अहमद के लिए डिपार्टमेंट के शोध छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।
प्रोफेसर शरीफ अहमद ने 35 साल के कार्यकाल में 32 पीएचडी कराई और 320 से ज़्यादा शोध के पेपर पब्लिश किये है।
प्रो शरीफ के विदाई समारोह में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में फेकल्टी ऑफ नैचुरल साइंस के डीन, डीएसडब्लू, असिस्टेंट कंट्रोलर, रजिस्ट्रार और कई प्रोफेसर शामिल हुए और प्रोफेसर शरीफ अहमदको बधाई दी। प्रो शरीफ के पूर्व छात्रों ने वीडियो कॉल करके उनका शुर्किया अदा किया और बधाई दी।
प्रो शरीफ के विदाई समारोह में डॉ हलीमा खातून ने प्रो शरीफ पर बनी एक बॉयोग्राफी फ़िल्म दिखाई और शोध के छात्र अबु दरदा ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। शोध के छात्रों ने मांग किया कि प्रो शरीफ को विज़िटिंग फैकल्टी या लाइफ टाइम मेंबरशिप मिलनी चाहिए।
प्रोफेसर वक़ार अहमद ने प्रो शरीफ को बधाई देते हुए बताया कि कोरोज़न के काम की शुरआत में दोनों ने साथ मिलकर काम किया।
नैचुरल साइंस के डीन ने कहा कि ऐसे अनुभवी वैज्ञानिक से छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए और प्रो शरीफ के अनुभवों से सीखना चाहिए।

0 comments