जामिया मिल्लिया इस्लामिया के VC मुस्लिम समुदाय के हितों का सौदा कर रहे हैं/नावेद हामिद
नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अल्पसंख्यक चरित्र को खत्म करने की कोशिशों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नावेद हामिद ने कहा है कि मुऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत उपकुलपति जामिया मिलिया इस्लामिया और जामिया के रजिस्ट्रार से इस बात का आह्वाहन करती है कि वह जामिया के अल्पसंख्यक चरित्र की रक्षा के लिए आगे आयें.
ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवेद हामिद ने मीडिया को जारी बयान में आरोप लगाया कि जामिया मौजूदा उपकुलपति जल्द ही रिटायर होने वाले हैं, इसलिए शायद वह इस तरह का काम करके सत्ता पक्ष के करीब होना चाहते हैं और किसी मलाईदार पोस्ट के भूखे हैं. और वह इस पूरे मामले में मुस्लिम समुदाय के हितों का सौदा कर रहे हैं.
नवेद हामिद ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया को नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ने अल्पसंख्यक चरित्र का दर्जा पहले ही दे रखा है, उस के बाद इस तरह की बात मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे को पूरी तरह बेनक़ाब करती है.
नावेद हामिद ने कहा कि आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि 13 मार्च 2018 को कोर्ट का ऑर्डर यह बताता है कि कोई भी कौंसिल वकील जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ जो उसके अल्पसंख्यक चरित्र का की पुष्टि करे, जिसकी वजह से उस के विपरीत आर्डर पास हुआ.ज्ञात रहे कि इसी तरह PK अब्दुल अजीज के उपकुलपति होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले में भी हुआ था जब उस वक्त अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक चरित्र पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और फैसला आने की पूरी संभावना थी उस वक्त कोर्ट में कोई अधिवक्ता यूनिवर्सिटी की ओर से उसके अल्पसंख्यक चरित्र की पुष्टि के लिए उपस्थित नहीं हुआ था और बाद में उस मुस्लिम वकील एजाज़ मक़बूल को जनरल ज़मीरुद्दीन शाह ने हटा दिया था, यह दावा सुप्रीम कोर्ट में आन रिकॉर्ड अधिवक्ता मुश्ताक़ अहमद ने वतन समाचार से बात चीत में किया है और इस संबंध में अभी तक एजाज़ मक़बूल से बात चीत नहीं हो सकी हैं. नावेद हामिद ने कहा कि इस तरह की लापरवाही चाहे वह जानबूझकर हो या अनजाने में यह एक जुर्म है जिसे हलके में नहीं लिया जा सकता है. ज्ञात रहे कि इस मामले को सब से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नावेद हामिद ने ही उठाया है साभार : वतन समाचार डॉट कॉम

0 comments