इतिहास में पहली बार रामपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
|
रामपुर( एशिया टाइम्स / ग्लोबल today )-रामपुर में मुस्लिम वेलफेयर फोरम के बैनर तले इतिहास में पहली बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दलित समुदाय के लोगों के साथ मिलकर बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती को धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कॉलर सैय्यद अब्दुल्ला तारिक़ ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।
उन्होंने कहा कि भाजपा, बसपा और सपा जो पार्टियां बाबा साहब की जयंती मना रही हैं वो राजनीति के लिए कर रहे हैं लेकिन हम राजनीति के लिए नही कर रहे हैं। अम्बेडकर जी पर जो राजनीति हो रही है वो बहुत गलत हो रही है।
साभार :ग्लोबल टुडे ब्यूरो रामपुर
मुस्लिम महिलाओं ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया। बाबा साहब के जीवन के बारे में वक्ताओं ने लोगों को बताया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैय्यद तारिक़ अब्दुल्ला ने कहा कि जब पैदा हुए तब हमारा इंसानियत और मानवता का धर्म शुरू हुआ तो हमें बताया गया कि तुम एक माता पिता की संतान हो एक खून है तुम्हारा। लेकिन यहां ख़ून और ख़ुदा दोनों का विभाजन हुआ। हम हर तरह के विभाजन खत्म करने जा रहे हैं ताकि दिल दोबारा एक हो जायें। किसी पर जुल्म और ज़्यादती न हो। तारिक़ अब्दुल्ला ने कहा कि ये कोशिश हमें पहले करनी चाहिए थी। लेकिन हमने देर से सबको एक किया है इसके लिए हम माफ़ी चाहते हैं। हमारा ये पोलिक्टिकल एलाइंस नही है पोलिटिकल एलाइंस किसी के ख़िलाफ़ होता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा, बसपा और सपा जो पार्टियां बाबा साहब की जयंती मना रही हैं वो राजनीति के लिए कर रहे हैं लेकिन हम राजनीति के लिए नही कर रहे हैं। अम्बेडकर जी पर जो राजनीति हो रही है वो बहुत गलत हो रही है।
साभार :ग्लोबल टुडे ब्यूरो रामपुर

0 comments