गाजा में 20 हजार मौतें, सीजफायर को तैयार नहीं हमास:इजराइल ने 40 बंधकों की आजादी के बदले 7 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक हमास सीजफायर के लिए तैयार नहीं है। इजराइल ने 7 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। हमले रोकने के बदले में इजराइल ने 40 बंधकों को छोड़ने की मांग रखी थी। इसे हमास ने खारिज कर दिया।

इसके पहले हमास की पॉलिटिकल विंग का चीफ इस्माइल हानिया बुधवार को इजिप्ट की राजधानी काहिरा पहुंचा था। यहां हमास और मिस्र की लीडरशिप के बीच हमास की कैद में मौजूद बंधकों की रिहाई पर बातचीत चल रही थी।

वहीं, 7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग में अब तक करीब 20 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें 6 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। इजराइल के 1200 लोग मारे गए थे।

जंग की 4 तस्वीरें...

30 नवंबर के बाद से खान यूनिस में इजराइली हमले हो रहे हैं। यहां तबाह हुए घर को देखता एक शख्स।
30 नवंबर के बाद से खान यूनिस में इजराइली हमले हो रहे हैं। यहां तबाह हुए घर को देखता एक शख्स।
इजराइली हमलों में पाइपलाइन फूट गई हैं। गाजा के लोगों के पास पानी नहीं है।
इजराइली हमलों में पाइपलाइन फूट गई हैं। गाजा के लोगों के पास पानी नहीं है।
तेल अवीव में बंधकों की आजादी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। हमास आतंकी 7 अक्टूबर को इजराइली और कुछ विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे।
तेल अवीव में बंधकों की आजादी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। हमास आतंकी 7 अक्टूबर को इजराइली और कुछ विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे।
गाजा में इजराइल के 400 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। इनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
गाजा में इजराइल के 400 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। इनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

24 घंटे में एक भी रॉकेट हमला नहीं
‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- इजराइल का आसमान मंगलवार से बुधवार के बीच शांत रहा। करीब 24 घंटे में यहां एक भी रॉकेट हमला नहीं हुआ। करीब दो महीने बाद ऐसा हुआ कि यहां गाजा या लेबनान से कोई रॉकेट नहीं दागा गया। इसका सीधा सा मतलब ये है कि हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग के सही नतीजे मिलने लगे हैं।

बुधवार देर रात सामने आई यह तस्वीर खास है। अमेरिका ने इजराइल की हिफाजत के लिए वॉरशिप गेराल्ड फोर्ड को तैनात किया है। अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर इसकी तैयारियों का जायजा लेने के बुधवार को अचानक इस वॉरशिप पर पहुंचे।

नेतन्याहू बोले- आतंकी सरेंडर करेंगे या मारे जाएंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री ने सीजफायर के लिए बढ़ते दबाव के बीच एक बार फिर न झुकने का संकेत दिया है। मीडिया के लिए जारी स्टेटमेंट में नेतन्याहू ने कहा- हमास के खात्मे तक जंग जारी रहेगी। हमास के सामने सिर्फ दो रास्ते हैं। उसके आतंकी सरेंडर करेंगे या मारे जाएंगे।

  • मीडिया के लिए जारी नेतन्याहू के बयान में एक बार फिर साफ किया गया है कि इजराइल किसी सीजफायर के लिए कम से कम अभी तो तैयार नहीं है। बयान में नेतन्याहू ने कहा- हम इस जंग को अंजाम तक ले जाकर ही खत्म करेंगे। जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाएगा, जब तक हमें जीत नहीं मिल जाएगी, जब तक हमारा हर टारगेट पूरा नहीं हो जाता....ये जंग जारी रहेगी। आतंकी सरेंडर करेंगे या फिर मारे जाएंगे। बंधकों की रिहाई भी कराई जाएगी।
  • इजराइली प्रधानमंत्री ने आगे कहा- जो लोग ये सोच रहे हैं कि हम जंग रोक देंगे, उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। हम हमास को जहन्नुम में पहुंचाकर ही दम लेंगे।
यह तस्वीर इजराइली मीडिया ने जारी की है। दावा किया गया है कि गाजा में राहत सामग्री के एक ट्रक को हमास के आतंकियों ने कब्जे में ले लिया है।
यह तस्वीर इजराइली मीडिया ने जारी की है। दावा किया गया है कि गाजा में राहत सामग्री के एक ट्रक को हमास के आतंकियों ने कब्जे में ले लिया है।

हमास पर इजिप्ट का दबाव बढ़ा

  • इजिप्ट से जारी एक रिपोर्ट के हवाले से टाइम्स ऑफ इजराइल ने बड़ी खबर दी है। इसके मुताबिक- इजिप्ट के इंटेलिजेंस चीफ ने अपने देश में मौजूद हमास की पॉलिटिकल विंग के चीफ इस्माइल हानिया को साफ बता दिया है कि उसे बंधकों को रिहा करना होगा और इसके बदले कुछ फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा।
  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- हानिया ने इजिप्ट के इंटेलिजेंस चीफ अब्बास कमाल से दो घंटे बातचीत की है। कमाल ने हमास नेता से कहा कि हमास को हर हाल में बंधक छोड़ने होंगे, इसके बदले इजराइल फिलिस्तीनी कैदी रिहा करेगा। इस बारे में कतर की राजधानी दोहा में भी बातचीत हो चुकी है।
  • माना जा रहा है कि इजिप्ट के सख्त रवैये को देखते हुए तुर्किये और कतर बैकफुट पर आ गए हैं। इजिप्ट में दो दिन पहले ही प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी ने तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता है। सीसी ने कई चुनाव रैलियों में साफ कहा था कि आतंकी गुटों को समर्थन देना बाद में मुसीबत का सबब बन जाता है। लिहाजा, वो हमास को कोई रियायत नहीं देंगे।

0 comments

Leave a Reply