गाजा में फ्रेंच डिप्लोमैट की मौत:राफा सिटी पर इजराइली बमबारी की चपेट में आया, 12 से ज्यादा आम नागरिक भी मारे गए
गाजा स्ट्रीट की राफा सिटी पर इजराइली बमबारी में फ्रांस के एक डिप्लोमैट की मौत हो गई। इसी हमले में 12 से ज्यादा आम लोग भी मारे गए हैं। सही आंकड़ा सामने नहीं आ सका है।
फ्रांस सरकार ने इस डिप्लोमैट की पहचान तो उजागर तो नहीं की है, लेकिन ये जरूर कहा है कि इस डिप्लोमैट की मौत बुधवार को हुई और उसने 2002 में फॉरेन सर्विस ज्वॉइन की थी। वो राफा सिटी के एक शेल्टर होम में बाकी लोगों के साथ मौजूद था। इसी दौरान इजराइली सेना ने यहां बमबारी की।
IDF ने तीन बंधकों की हत्या की जिम्मेदारी कबूली
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने तीन बंधकों की हत्या की जिम्मेदारी ले ली है। शनिवार देर रात इजराइली सेना के स्पोक्स पर्सन हगारी ने कहा- हमसे गलती हो गई। तीनों बंधकों ने पूरी कोशिश की थी कि हम उन्हें आतंकी न समझें। उन्होंने खुद को हार्मलैस साबित करने के लिए शर्ट उतार दी थी। वो बताना चाहते थे कि उनके पास हथियार नहीं है। उनके हाथ में सफेद रंग का कपड़ा था।
IDF स्पोक्स पर्सन हगारी ने कहा- सेना के नियमों के मुताबिक जो लोग सफेद रंग का कपड़ा दिखाते हैं सैनिक उन पर गोली नहीं चला सकते हैं। अगर सैनिक ऐसा करते हैं तो ये नियमों के खिलाफ होता है। बंधकों ने आतंकी न होने के कई संकेत दिए लेकिन सैनिक नहीं समझ पाए। जंग को लेकर सैनिक दबाव में हैं इसलिए वो समझ नहीं पाए गोली चला दी।
दरअसल, इजराइली सेना ने 15 दिसंबर को गाजा सिटी के शिजैया इलाके में एक ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान अपने ही तीन नागरिकों पर गोली चला दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।एलोन शमरिज, योतम हैम और समेर अल-तलालका तीनों ही हमास की कैद में थे।
सैनिकों को लगा कि ये लोग उनके लिए खतरा हैं। गोली मारने के बाद जब वो शवों के पास पहुंचे तो मारे गए लोगों की पहचान के बारे में संदेह हुआ। बाद में पता चला कि वो इजराइल के ही नागरिक हैं।

कतर के PM से मिले मोसाद के चीफ
इजराइली सैनिकों द्वारा अपने ही तीन नागरिकों की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार गहरे दबाव में हैं। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- हमास की कैद में मौजूद बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। शनिवार देर रात हुए एक संबोधन में नेतन्याहू ने भी इस ओर इशारा किया।
इजराइल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने कतर के प्रधानमंत्री से नॉर्वे में मुलाकात की है। इसके पहले दोनों की फोन पर भी लंबी बातचीत हुई थी। इजराइल और कतर दोनों ही ने इस बारे में ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है।
जंग की 4 तस्वीरें देखें...




नेतन्याहू इंटेलिजेंस चीफ से मिले
- ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक- शनिवार रात डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट और मोसाद चीफ डेविड बार्निया प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के लिए पहुंचे। तीनों के बीच लंबी बातचीत हुई और इसके बाद वॉर कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के चीफ हेर्जा हालेवी डिफेंस मिनिस्टर से अलग से मिले।
- इस मीटिंग में दो बातों पर विचार हुआ। पहली- इजराइली सैनिकों के हाथों अपने ही तीन नागरिकों की हत्या के बाद इजराइली लोगों में काफी गुस्सा है। इसको शांत करने के तरीकों पर विचार हुआ। दूसरी- 138 होस्टेज को छुड़ाने के लिए काफी कोशिशें चल रही हैं। इस बारे में विचार हुआ।

0 comments