“मैं क‍िसानों के साथ खड़ी हूं”: ग्रैमी अवॉर्ड्स में किसानों के समर्थन वाला मास्क लगाकर पहुंचीं मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह

ग्रैमी अवॉर्ड 2021 समारोह के दौरान भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया हैं। दरअसल, मशहूर यूट्यूबर ल‍िली स‍िंह रविवार को हुए ग्रैमी अवॉर्ड 2021 के रेड कारपेट पर किसानों के समर्थन वाला फेस मास्क पहनकर पहुंचीं। लिली के मास्क पर लिखा था, ‘I Stand With Farmers’ (मैं क‍िसानों के साथ खड़ी हूं)। इनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लिली सिंह ने मास्क पहने ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रेड कार्पेट तस्वीरों को मीडिया में ज्यादा कवरेज मिलती है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने लिखा, “मुझे मालूम है कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की तस्वीरों को सबसे ज्यादा कवरेज मिलती है, तो ये लीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #IstandWithFarmers और #GRAMMYs लिखा।

ल‍िली स‍िंह की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, यूजर्स भी जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि, ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार (14 मार्च) को लॉस ऐंजिलिस में किया गया था।

 

0 comments

Leave a Reply