पूरे विश्व में साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समजा में लोगों के प्रति शिक्षा को प्राथमिकता देने को बढ़ावा देना है। साल 1966 में पहला साक्षरता दिवस मनाया गया था और साल 2009-2010 में सयुंक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया। तब से आज तक पूरे विश्व में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व साक्षरता दिवस के दिन लोग एक-दूसरे को इस खास दिन की बधाई देते हैं। आज भी अगर अपनों को विश्व साक्षरता दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो इन मैसेज, कोट्स या स्लोगन को शेयर कर सकते हैं।
विश्व साक्षरता दिवस कोट्स और एसएमएस-
1. शिक्षित, उन्नत, समझदार, शिक्षा है सुख का आधार।
बचपन से ही मेरा सपना, पढ़ना लिखना और पढ़ाना।
शिक्षा की जिम्मेदारी, यही है समझदारी।
विश्व साक्षरता दिवस की बधाई।
2. इस जमाने में न करें यह भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल।
कोई न बच्चा न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार।
3. बापू जी का था यह कहना, अनपढ़ बनकर कभी ना रहना।
विकसित राष्ट्र की यही कल्पना, शिक्षित पूरे देश को करना।
शिक्षित परिवार, सुखी परिवार।
विश्व साक्षरता दिवस 2020 की बधाई।
4. अज्ञानता का अंधकार मिटेगा, शिक्षा से सुधार हो जाएगा।
रोटी, कपड़ा और मकान, पर शिक्षा से बनेगा देश महान।
शिक्षा है अतुल्य गहना, इसे हमेशा पहनाते रहना।
विश्व साक्षरता दिवस की बधाई।
5. सीखने के लिए एक जूनून पैदा कीजिये।
यदि आप कर लेंगे तो आपका विकास कभी नहीं रुकेगा।
विश्व साक्षरता दिवस 2020 की बधाई।

0 comments