छोटी बचत पर ब्याज दर में कटौती, छोटी जमाओं पर भी दर 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी हुई

छोटी बचत पर ब्याज दर में कटौती की गई है. सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि छोटी जमाओं पर भी वार्षिक ब्‍याज दर 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. पर्सनल प्रोविडेंट फंड यानी PPF की ब्‍याज दर भी 7.1 से कम करके 6.4 प्रतिशत वार्षिक कर दिया गया है. एक साल की अवधि के जमा पर ब्‍याज दर को 5.5% से काम करके 4.4% (तिमाही/quarterly) कर दिया गया है. इसी क्रम में सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम के तहत ब्‍याज दर 7.4% से कम करके 6.5% (तिमाही/ quarterly)  कम दिया गया है.

गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने जनवरी-मार्च 2021 की तिमाही के लिये पीपीएफ और एनएससी सहित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. कर्मचारी भविष्य निधि (PPF) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) के लिए वार्षिक ब्याज दरें क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत पर कायम रखी गई थीं. छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को वित्त मंत्रालय द्वारा तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है.

 

0 comments

Leave a Reply