इन्तेजार हुआ खत्म बुनियाद टेलेंट सर्च एग्जाम 2018 सम्पन्न : 857 स्टूडेंट्स हुए शामिल
सेमरियावा (ज़फीर अली कारखी): इग्नू के पूर्व VC अब्दुल वहीद खान के संरक्षण में गठित बुनियाद इंडिया जनपद में मेधावी बच्चों की खोज एवं मार्ग दर्शन हेतु विगत पांच वर्षों से टेलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन कर रही है।इसका एग्जाम का मेधावी स्टूडेंट्स को साल भर बेसब्री से इंतेजार रहता है।परीक्षा में कामयाब मेधावी बच्चों को फरवरी माह में आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
बुनियाद परीक्षा 2018 सकुशल सम्पन्न* परीक्षा के लिए कुल 875 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया था। कुल नामांकित 875 में से 857 छात्रों ने किया परीक्षा में प्रतिभाग। कक्षा 6 में कुल 236 में से 230 बच्चों ने दी परीक्षा। कक्षा 7 में कुल 224 बच्चों में से 222 बच्चे परीक्षा में हुए सम्मिलित। कक्षा 8 के कुल 248 में से 245 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसी तरह कक्षा 9 में कुल 88 बच्चों ने नामांकन कराया था जिनमें से 85 बच्चे परीक्षा में बैठे। और कक्षा 10 में कुल 79 में से 74 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।इस परीक्षा की तैयारी को लेकर तप्पा उजियार ,मेहदावल ,बेलहर ब्लॉक के बहुत से स्कूलों में महीनों से तैयारी जारी थी।बड़े उत्साह के साथ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक और टीचर्स मौजूद रहे। अल्पसंख्यकों के तालीमी पिछड़ेपन पर पयाम की तरफ से परिचर्चा: https://youtu.be/ZQa942u0bCI बुनियाद टेलेंट सर्च एगजाम NIC मुंडाडीहा बेग और ARC डिग्री कालेज में रविवार के दिन सकुशल सम्पन्न हुआ।परीक्षा के दिन सहयोग में प्रिंसिपल अबू बकर ,संयोजक परीक्षा मुजीबुल्लाह ,जफीर अली मो अहमद कमरे आलम सिद्दीकी बदरे आलम निसार अहमद,फूल चन्द कमाल अख्तर फैयाज अहमद शमशेर अहमद प्रधान जफर अहमद मंशा उल हक अफ़कार अहमद आदि लगे रहे।
अब्दुल वहीद खान की जिन्दगी उन्हीं की जुबानी:
https://youtu.be/StF7K82FZfc
0 comments