इंडिया और भारत के मतलब को समझाता तेलंगाना का निज़ामाबाद ज़िला

Positive 2:- निज़ामाबाद किले के लिये मशहूर और कई सदियों का इतिहास अपने अन्दर समेटे, नये बने राज्य तेलंगाना का एक खूबसूरत जिला निज़ामाबाद| तक़रीबन 16 लाख लोगों का घर निज़ामाबाद जिसमें से 20% फीसद आबादी मुस्लिम है| 4288 sq km में फैला हुआ यह जिला तेलंगाना के बड़े जिलों में शुमार होता है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/cp85fLUw0xA लिटरेसी के मामले में आंकड़ों में तो यह जिला 90 फीसद दिखाता है मगर हकीकत यह है कि निज़ामाबाद का शुमार तेलंगाना के सबसे पिछड़े हुये जिलों में होता है|
1 लोकसभा हलका और 6 विधानसभा हलके इस जिले में होना, इसकी सियासी अहमियत को जाहिर करता है मगर इसका फायदा इस हलके को क्या हुआ है इस बात को आप बिलकुल हलके में ले सकते हैं मतलब कुछ नहीं हुआ|
हाँ ट्रांसपोर्ट के मामले में यह जिला काफी अच्छा है सड़क मार्ग में दिल्ली चेन्नई हाईवे और रेल मार्ग में दक्षिण भारत के बड़े स्टेशन में शामिल निज़ामाबाद रेलवे स्टेशन इसी जिले में है| यूँ तो इस जिले के लोगों का प्रमुख कारोबार खेती है मगर रियल एस्टेट का काम भी धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है| जो फर्क इंडिया और भारत में है वह ही फर्क निज़ामाबाद शहर और गाँव में है..., बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply