इंडिया टीवी के संस्थापक रजत शर्मा ने ट्विटर पर शेयर की गलत जानकारी, जावेद अख्तर ने पकड़ी गलती
समाचार चैनल इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा अपने एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, रजत शर्मा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में चर्चित गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया…’ बज रहा है। वरिष्ठ पत्रकार ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि साहिर लुधियानवी ने एक महफ़िल में खुद अपनी आवाज़ में यह गीत गाया है। हालांकि, मशहूर गीतकार और कवि एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने उनके दावे को खारिज कर दिया।
रजत शर्मा ने गुरुवार (11 मार्च) को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “साहिर लुधियानवी ने किसी महफ़िल में खुद गा कर सुनाई, कुछ अनसुने शेरों को जोड़कर, वही ग़ज़ल, जिसे हमने मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ में, जाने कितनी बार सुना होगा। यादगार लम्हात का ये अनमोल दस्तावेज़ किसी ने मुझे भेजा है।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “रजत जी गलत खबर ही दिखाते है,ज्यादा ध्यान मत दीजिये! इंडिया टीवी देखते है तो मत देखा कीजिए क्यूँकि खबरें इसी तरह झूठ और अफवाह होती है! और शर्मा जी का ट्वीट पढ़ कर अपना ही समय बर्बाद कर रहे है!आगे बढिए, इनका ट्वीट किसी योजना के तहत होता है!”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “जावेद साहब, ये गोदी मीडिया के लम्बरदार आजकल व्हाट्सएप नर्सरी से आये फेक मैसेजेज को भी पूरी बेशर्मी न केवल ट्वीट करते है बल्कि अपने चैनलों पर भी चलाते है। इसलिए टीवी न्यूज देखना ही छोड़ दिया है।”

0 comments