इंडिया टीवी के संस्थापक रजत शर्मा बोले- “मोदी की छवि खराब करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मोहरा हैं दिशा रवि और निकिता जैकब”; आमिर खान के सह-कलाकार सिद्धार्थ और शशि थरूर ने दिया जवाब

समाचार चैनल इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा अपने एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं, लोग उन्हें ट्रोल करते हुए जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बार रजत शर्मा के ट्वीट पर आमिर खान की ‘रंग दे बसंती’ के सह-कलाकार सिद्धार्थ और कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रियां दी हैं।

दरअसल, इंडिया टीवी के संस्थापक रजत शर्मा ने 21 वर्षीय पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी और निकिता जैकब को लेकर हाल ही में एक ट्वीट किया था। रजत शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, “मोदी की छवि खराब करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मोहरा हैं दिशा रवि और निकिता जैकब।”

अपने इस ट्वीट को लेकर इंडिया टीवी के एंकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। उनके इस ट्वीट पर अभिनेता सिद्धार्थ और कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रियां दी हैं।

सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, “जाहिर तौर पर पूरी दुनिया के पास इस एक व्यक्ति को कलंकित करने के अलावा और कोई काम नहीं है। ऐसा क्यों है कि इस आदमी की कोई भी आलोचना या तो एक साजिश है या इससे भी बदतर, देशद्रोह है? इस आदमी के सभी आलोचकों को बुरे लोगों में क्यों बनाया जा रहा है। यह निरंकुश ईश्वर आखिर कब खत्म होगा? बुरे दिन।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “गलत को गलत कहना सीखो राजनीतिक पार्टी पर दल्ले मत बनो कभी आरक्षण पर भी विचार कर रखो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कुछ तो लिहाज कीजिए शर्मा जी, मोदी भक्ति में डूब कर आप पत्रकारिता भूल कर, दलाली पर उतर आए हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “विपक्ष की छवि खराब करने वाला मोहरा देश के सरकारी चमचा जीवी रजत शर्मा जी और बिकाऊ मीडिया है जो दिन रात इस प्रयास में रहता है विपक्ष को कैसे नीचा दिखाया जाए।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मोदी भक्ति नही बल्कि देशभक्ति चाहिए? और देश की छवि को तुम जैसे घटिया पत्रकार खराब कर रहे है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “रजत शर्मा एक ज़माने में पत्रकार हुआ करता था लेकिन अब दलाल बन गया।” बता दें कि, इसी तरह तमाम यूजर्स रजत शर्मा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

0 comments

Leave a Reply