टियर 2/3 शहरों के स्टूडेंट्स के बीच ई-लर्निंग की बढ़ती लोकप्रियता

By Internshala

ई-लर्निंग ने ट्रेडिशनल एजुकेशन से जुड़ी दिक्कतों जैसे योग्य टीचर्स, ज़रूरी रिसोर्सेज, व इक्विपमेंट की कमी, आउटडेटेड टीचिंग मटेरियल, टूल, व टेक्नोलॉजी, और पढ़ाई की बढ़ती फीस को सुलझाया। जिसके चलते, COVID-19 महामारी के समय, छात्रों ने ऑनलाइन ट्रेनिंग्स में बढ़-चढ़ कर एनरोल किया।

स्कूल व कॉलेजों के बंद होने के दौरान, मार्च-अक्टूबर -2019 की तुलना में मार्च-अक्टूबर 2020 के महीनों में, टियर -2/3 शहर के छात्रों द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग्स में एनरोलमेंट 15% बढ़ गया। भागलपुर, जम्मू, औरंगाबाद, गया, और प्रयागराज जैसे टियर-3 शहरों के छात्रों ने अकेले कुल एनरोलमेंट्स में 40% का योगदान दिया।

नई प्रतिभाओं को निखारता ई-लर्निंग

इन शहरों के 38% छात्रों ने एक नई स्किल सीखने के उद्देश्य से ऑनलाइन ट्रेनिंग में एनरोल किया। यह आंकड़ा छात्रों की नयी फील्ड्स का अनुभव करने, एडिशनल नॉलेज प्राप्त करने, प्रोडक्टिव और क्रिएटिव रहने, व विभिन्न इंडस्ट्रीज़ में काम करने या स्वयं का बिज़नेस शुरू करने के लिए स्किल्स प्राप्त करने की इच्छा को दर्शाता है।

कुल एनरोलमेंट्स में से 36% छात्रों ने भविष्य में एक इंटर्नशिप या नौकरी प्राप्त करने के लिए ट्रेनिंग में एनरोल किया। बढ़ते हुए वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने ऐसी इन-डिमांड स्किल्स सीखने पर ध्यान दिया जो उन्हें भविष्य में रिमोट, पार्ट-टाइम, या फ्रीलांसिंग इंटर्नशिप व जॉब के अवसर प्राप्त करने में सहायता करे।

प्रोग्रामिंग विथ पाइथन, डिजिटल मार्केटिंग, और वेब डेवेलपमेंट ट्रेनिंग क्रमशः  26%, 23%, और 22% एनरोलमेंट्स के साथ छात्रों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय रहीं।

महिलाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता

एक साल में फीमेल लर्नर्स की भागीदारी में भी 4.7% की वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि वेब-डेवलपर, एनालिटिक्स मैनेजर, पाइथन डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, व साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट जैसे टेक्नोलॉजी-बेस्ड रोल्स में जेंडर रेश्यो बैलेंस्ड रहेगा।

किफायती इंटरनेट प्लान और टेक्नोलॉजिकली इक्विप्ड डिवाइसों ने टियर -2/3 शहरों के छात्रों को ऑनलाइन कोर्सेज में एनरोल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कुल छात्रों में से 62% छात्रों ने डेस्क टॉप/ लैपटॉप पर अपनी ट्रेनिंग पूरी की, जबकि 38% छात्रों ने मोबाइल फ़ोन पर ट्रेनिंग पूरी करने का विकल्प चुना।

कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े

मार्च-अक्टूबर 2020 के दौरान 2 या उस से अधिक ट्रेनिंग्स में एनरोल करने वाले छात्रों की संख्या में 37% की वृद्धि हुई। छात्रों ने न केवल मल्टीपल ट्रेनिंग्स में एनरोल किया बल्कि समय पर सभी मॉड्यूल्स, असाइनमेंट्स, टेस्ट्स, कोड चैलेंज, और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स को पूरा भी किया।

ट्रेनिंग कम्पलीशन रेट 2019 में 59% से बढ़कर 2020 में 73% हो गया जो यह दर्शाता है के प्रैक्टिस ओरिएंटेड, टेक्नोलॉजिकली ड्रिवेन, और लर्निंग के इंटरेक्टिव तरीके आने वाले कल के एजुकेशन सिस्टम को आकार देंगे।


0 comments

Leave a Reply