भारत की तारीफ करते दिखे इमरान खान

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शहबाज शरीफ की सरकार को फटकार लगाई है. पाकिस्तान की सरकार को फटकार लगाते हुए उन्होंने पीएम मोदी सरकार की तारीफ की है.

अपने देश की सरकार की आलोचना करते हुए, इमरान ने कहा कि इस "असंवेदनशील सरकार" ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा रूस के साथ 30 प्रतिशत सस्ते तेल के लिए किए गए सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है.

उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 पीकेआर (PKR, Pakistani Rupee) प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहे हैं.

 

0 comments

Leave a Reply