संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम बन्नी में विकास कार्यों में 22 लाख रुपये के घपले की निष्पक्ष जांच का मामला ; ग्रामीणों को अभी तक नहीं मिला इन्साफ , ऑफिस ऑफिस के खेल में फंस गई है जांच

दिल्ली स्थित ग्राम बन्नी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एशिया टाइम्स के चीफ एडिटर अशरफ अली बस्तवी ने लगातार शासन और प्रशासन को पत्र लिखा और जांच में तेजी लाने की मांग की

 

संतकबीरनगर, सेमरियावां : (एशिया टाइम्स ) यूं तो योगी सरकार में सब कुछ बदल जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बन्नी गांव में हुए सरकारी धन के दुरुपयोग और घोटाले के मामले कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक तंत्र पर सवालिया निशान लगा रहा है।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज किया था

गाँव के विकास मद में आये लगभग 22 लाख रुपये के बन्दर बाँट मामले में हुई प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज किया था लेकिन घोटालेबाज प्रधान ने विकास भवन के अफसरों को रातों रात मैनेज कर खुद को बेकसूर साबित कर पुनः प्रधानी चलाने लगा।

यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है

सत्यमेवजयते डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक़ यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।सरकार भ्रष्टाचार रोकने की चाहे जितनी कवायद कर ले लेकिन संतकबीरनगर जिले में सबकुछ फेल ही नजर आता है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने गाँव मे विकास कार्यो के नाम पर आये लाखो रुपये का गबन किया है जिसका खुलासा गांव के ही निवासी अदील अहमद ने किया है जिसमें वगैर कार्य के भुगतान का खुलासा हुआ है। जो मौके पर कार्य नही हुआ है।

गाँव के विकास के मद में आये सरकारी धन के बंदरबांट

गाँव के विकास के मद में आये सरकारी धन के बंदरबांट के मामले में एक तरफ जहां पहले की गई शिकायत के बाद पिछले दिनों बड़ा गड़बड़झाला निकल कर सामने आया था जिसपर तत्कालीन डीएम रवीश गुप्ता के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर अंतिम जांच जिले के पीडी को सौंप दिया गया था।

शिकायतकर्ता ने  14 विन्दुओ पर दुबारा जांच की मांग  की

मामले में गुपचुप तरीके से जांच कर पीडी द्वारा ग्राम प्रधान के पक्ष में रिपोर्ट लगाए जाने से निराश गाँव के दूसरे युवक ने कुल 14 विन्दुओ पर शिकायत करते हुए दुबारा जांच करने की मांग तत्कालीन डीएम रवीश गुप्ता से की थी जिसपर डीडीओ संतकबीरनगर की अगुआई में बन्नी गाँव पहुंची टीम ने स्थलीय परीक्षण के दौरान माना कि गाँव के विकास कार्यों में अनियमितता हुई है लेकिन अंतिम जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान और सीक्रेटरी को क्लीन चिट देते हुए पहले हुए जांच पर आंच लाते हुए मामले में लीपापोती की जिससे परेशान शिकायतकर्ता अदील अहमद बीते दिनों तहसील दिवस पहुंचा।

जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराए जाने की मांग

तहसील दिवस के दौरान नवागत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल से मिलकर शिकायतकर्ता अदील अहमद ने गाँव के विकास कार्यों की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराए जाने की मांग की। जिसपर आजतक कोई कार्यवाई न होना सरकारी सिस्टम और अफसरों पर बड़ा सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है।

ऑफिस ऑफिस के खेल में फंस गई है जांच  बन्नी गांव   22 लाख रुपये के बन्दर बाँट

शिकायतकर्ता अदील अहमद द्वारा की गई 14 विन्दुओ की शिकायत अब ऑफिस ऑफिस के खेल में फंस गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत है कि गाँव मे सीसी रोड,खण्डजा निर्माण, नाली निर्माण, शौचालय निर्माण ,चकरोड निर्माण, आदि के मद में आये सरकारी धन का ग्राम प्रधान और सिकरेटरी ने बंदरबांट बगैर कार्य कराए ही कर लिया है।

पूरे मामले पर ऑफ रिकॉर्ड कैमरे पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मैन पॉवर की कमी के चलते जांच आदि नही हो पा रहे हैं। डीएम साहिबा के इस चौकाने वाले बयान तो यही साबित कर रहे हैं कि बन्नी गाँव की जांच बे-नतीजा ही रह जायेगी।

 

एशिया टाइम्स के चीफ एडिटर अशरफ अली बस्तवी ने  डीएम दिव्या मित्तल को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग दोहराई है  

ग्राम बन्नी में विकास कार्यों में  हुए घपले  के मामले की जांच हेतु ग्रामवासी लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन  प्रशासन की शिथिलता के कारण अभी तक नतीजे हासिल कर पाने  में नाकाम रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्टों  समेत  क्षेत्र  के गणमान्य व्यक्तियों ने  भी जिला अधिकारी संतकबीर नगर का ध्यान इस ओर खींचने का प्रयास किया , ग्राम बन्नी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एशिया टाइम्स के चीफ एडिटर अशरफ अली बस्तवी ने लगातार शासन और प्रशासन को पत्र  लिखा और जांच में तेजी लाने की मांग  की  है। अभी पिछले सप्ताह एक बार फिर डीएम दिव्या मित्तल को एक पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है .

..................................................

                                                                                                                                       Date: 29/09/2020                                                                                                                         Ref:18/2020                                                                                 

सेवा में

जिला अधिकारी , संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

सेवा में

महोदया , यह देख कर सुख का अनुभव हुआ कि  मेरे गृह जनपद , संत कबीर नगर में ,आप ने जब से ज़िले का कार्यभार संभाला है , सभी प्रशासनिक अंगों को चुस्त दुरुस्त कर दिया है।  और प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर रही  हैं।

आप से सिर्फ एक ही निवेदन है कि  सेमरयावां ब्लॉक के ग्राम सभा सभा 'बन्नी' में ग्राम  प्रधान  जुनैद द्वारा विकास कार्यों में घोर आर्थिक अनियमितता की शिकायत लम्बे समय से ग्राम वासी अदील अहमद और मुहम्मद मुश्ताक़  कर रहे हैं , उनकी शिकायत पर जांच अधिकारीयों  ने जांच किया कई मामलों में घोर अनियमितता मिली और शिकायत को दुरुस्त पाया लेकिन अभी तक ग्राम प्रधान पर कोई कार्यवाही नहीं की गई.  पैरवी करने वाले पर ग्रामीणों को एक के बाद जांच में अभी तक उलझाए रखा गया है।

महोदया ! यह कहना गलत ना होगा कि ज़िला अधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा लगा कर  उनके पैरों में छाले पड़गए हैं। अबतक  कभी चुनावी रंजिश बताकर मामले को  रफादफा करने की कोशिश की गई तो कभी आधी अधूरी रिपोर्ट पेश कर मामले को दबाने की कोशिश हुई है ।

अतः आप से सादर अनुरोध  है कि आप अपनी निगरानी में मामले की स्थलीय निरीक्षण कर खुद  जांच कर लें , ग्रामीणों को इन्साफ दिलाने का काम करें। अगर प्रशासन का रवैय्या टाल मटोल का बना रहा तो जनता का व्यवस्था से विश्वास हमेशा के लिए टूट जाये गा। पीड़ितों को इन्साफ दिलाकर आप को भी सुकून मिलेगा।

अतः आप से पुनः  निवेदन है कि  मामले की जाँच कर निस्तारण करने की कृपा करें।  धन्यवाद

 

भवदीय 

अशरफ अली बस्तवी

चीफ एडिटर ,  नई दिल्ली

मोबाइल /व्हाट्सप्प : 9891568632

इ मेल पता : ashrafbastavi@gmail.com

Image

Image

 

Image

Image

 

शिकायत करता अदील अहमद ने  जिला प्रशासन को दिया था यह  पत्र 

0 comments

Leave a Reply