IMPAR प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

चार सदस्यीय IMPAR प्रतिनिधिमंडल, जिसमें डॉ एमजे खान, अध्यक्ष, ख्वाजा शाहिद, सञ्चालन मंडल सदस्य, श्री खालिद अंसारी, कार्यकारी निदेशक और डॉ सबा हुसैन, प्रोग्राम अधिकारी ने आज उत्तर पश्चिमी दिल्ली में जहांगीरपुरी के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत डीसीपी, सुश्री उषा रंगनानी ने किया, जिन्होंने दंगे की पृष्ठभूमि और की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिनिधिमंडल ने समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी समझा और पूरी स्थिति का जायजा लिया। बाद में पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था श्री दीपेंद्र पाठक से मुलाकात की।

उन्होंने पूरी स्थिति के बारे में विस्तार से बताया और हमारे सवालों का जवाब दिया, जिसमें बिना अनुमति के जुलूस निकालने से लेकर हथियारों का प्रदर्शन, भड़काऊ नारे लगाने और अल्पसंख्यक समाज की अधिक गिरफ्तारियां शामिल थीं। आयुक्त ने हालांकि असामाजिक तत्वों के मस्जिद में प्रवेश करने की अफवाह की निंदा की। प्रतिनिधिमंडल की आने वाले दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने की भी योजना है।

0 comments

Leave a Reply