लोकसभा श्रावस्ती से कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी जावेद अशरफ़ ख़ान ने उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपार समर्थन देने के लिए अवाम का शुक्रिया अदा किया
श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश :( एशिया टाइम्स ) लोक श्रावस्ती लोकसभा से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी जावेद अशरफ़ ख़ान ने उत्तर प्रदेश में यात्रा को अपार समर्थन और मुहब्बत देने के लिए जनता का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया ।
यात्रा में जातिगत जनगणना पर श्री गांधी ने बार बार ज़ोर दिया ताकि भविष्य में उसी हिसाब से सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
राहुल गांधी द्वारा निकाली गई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" 21 फ़रवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंची। वाराणसी, प्रयागराज (इलाहाबाद), प्रतापगढ़ ,अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, अनूपशहर/बुलंदशहर, हाथरस और आगरा होते हुए राजस्थान की तरफ़ गई।
इस पड़ाव के दौरान यात्रा को अपार जन समर्थन मिला। अलग अलग जगहों पर लाखों लोगों से राहुल गांधी जी ने संवाद किया। यात्रा में मुख्य रूप से आसमान छूती महंगाई, ऐतिहासिक बेरोज़गारी पर आवाज़ उठाई गई।
पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले पर श्री राहुल गांधी जी ने पूरे प्रदेश को जगा दिया जिस से योगी सरकार घुटनों पर आ गयी।
यात्रा के अंतिम दिन आगरा में राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव जी का शामिल होना एक सुखद पल था और INDIA गठबंधन के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, AICC महासचिव प्रभारी अविनाश पांडेय, AICC सचिव व सह प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष शिव पांडेय, प्रदेश महासचिव संगठन प्रभारी अनिल यादव तथा प्रदेश चेयरमैन माइनारिटी डिपार्टमेंट शाहनवाज़ आलाम व अन्य पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व तथा दिशानिर्देश में एक कामयाब यात्रा संपन्न हुई जिसने न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं बल्कि समूचे विपक्ष एवं जनमानस में ऊर्जा का संचार किया।

0 comments