इजराइल ने ग़ज़ा की पूर्वी सीमा पर ताज़ा हवाई हमले किये है

ग़ज़ा  : पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक, इजरायली सैन्य विमानों ने ग़ज़ा की पूर्वी सीमा पर कृषि भूमि पर हवाई हमलों को अंजाम दिया है । तुर्की के सरकारी रेडियो TRT ने खबर दी है की विश्वसनीय  स्रोतों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलों में कोई चोटिल नहीं हुआ है और कोई भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है । कहा गया है की  कल शाम, इजरायली टैंक ने ग़ज़ा पट्टी पर गाजा की पूर्वी सीमा पर हमला किया और यह घोषणा की कि एक फिलिस्तीन घायल हो गया है ।

0 comments

Leave a Reply