ICAI CA Final Results: 1 फरवरी को घोषित होंगे सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम, उम्मीदवार icai.org पर जाकर चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

ICAI CA Final Results: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए फाइनल परीक्षा परिणामों की घोषणा फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में करेगा। यह जानकारी ICAI के अध्यक्ष धीरज कुमार खंडेलवाल ने ट्वीट करके दी। सीए फाइनल सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर लॉगइन करना होगा।

धीरज कुमार खंडेलवाल के ट्वीट के मुताबिक, नवंबर सत्र के लिए सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 1 फरवरी 2021 को घोषित किया जाएगा।ICAI के अध्यक्ष धीरज कुमार खंडेलवाल ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय छात्रों, फरवरी के प्रथम सप्ताह में सीए परिणाम घोषित होना शुरू हो जाएगा और इसकी शुरुआत 1 फरवरी को सीए फाइनल के साथ होगी।”

सीए फाइनल सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम ऐसे कर पाएंगे चेक:
  • सबसे पहले उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  •  इसके बाद परिणाम पोर्टल लिंक पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से अपना पाठ्यक्रम चुनें।
  • इसके बाद लॉगिन पोर्टल में 4 अंकों के पिन या 10 अंकों का रजिस्ट्रेशन संख्या के साथ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके साथ ही, उम्मीदवारों को स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आगे बढ़ने के लिए ‘चेक परिणाम’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ICAI परिणाम 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • भविष्य के लिए परिणाम का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

0 comments

Leave a Reply