HIV बच्चियों की पैरवी कर रहीं वकील प्रियंका शुक्ला पुलिसिया दमन के बाद अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अमेरी स्थित एड्स पीड़ित बच्चियों से सोमवार को आश्रम 'अपना घर' खाली करवा दिया गया। इस दौरान बच्चियों को जबरन बल प्रयोग करते बाहर निकाला गया और पुलिस की गाड़ी में भरकर अलग स्थान पर पहुंचा दिया गया। इसी दौरान इन एचआईवी संक्रमितों की हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ रही प्रियंका शुक्ला के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं पुलिस उलटे आरोप लगा रही है कि महिला वकील ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की।
खबरों के मुताबिक पुलिस की टीम सोमवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे बिलासपुर महिला बाल विकास विभाग के साथ पुलिस की टीम पहुंची। वहां के लोगों और स्टाफ का कहना है कि वे सीधे आश्रम के भीतर घुसे और फरमान दिया कि आदेश के अनुसार सभी बच्चों को कलेक्टर के आदेश पर बाहर निकालकर ले जाना है। इसके बाद स्टाफ ने ऑर्डर दिखाने को कहा।
'अपना घर' की अधीक्षिका दीपिका सिंह के मुताबिक एक कागज उन्हें लहराकर दिखाया गया पर उन्हें आदेश की कॉपी नहीं दी गई। सभी बच्चों से कहा गया कि बाहर निकलें। बच्चे निकलने के लिए तैयार नहीं हुए तो बल प्रयोग शुरू हो गया। टीवी पत्रकार अनुराग द्वारी ने इस घटना का वीडियो अपने ट्वीट में पोस्ट किया है।

0 comments