हिंसक होता मराठा आरक्षण : आज छह जिलों में बंद का ऐलान
||
मुंबई. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा ने बुधवार को मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ बंद का आह्वान किया। यहां के कई इलाकों में इसका असर देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों ने सुबह से बाजार खुलने नहीं दिए। जिन कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलीं, उन्हें जबरन बंद करने के लिए कहा गया। ठाणे, जोगेश्वरी में लोकल ट्रेनें रोक दी गईं। नवी मुंबई के घंसोली, घाटकोपर, मुलुंड, सायन में बसों पर पथराव किया गया। इन सभी इलाकों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आंदोलनकारी अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत मराठा समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16% आरक्षण की मांग कर रहे हैं। यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित है।
दैनिक भास्कर के अनुसार मराठा आरक्षण मंगलवार को औरंगाबाद में युवक की आत्महत्या के बाद हिंसक हो गया। आंदोलनकारियों ने परभणी, अहमदनगर, नासिक में सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। औरंगाबाद में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। मराठवाड़ा के 8 जिलों में ऐहतियातन ज्यादातर प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए। पिंपरी चिंचवाड़ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को हिरासत में लिया गया।
ठाणे में सबसे ज्यादा असर :मराठा आंदोलन का बुधवार को ठाणे में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने यहां लोकल ट्रेनों को रोक दिया। इससे करीब आधा घंटा ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।प्रदर्शनकारियों ने यहां के कई इलाकों में बाजारों को जबरन बंद करा दिया। ठाणे से सटे नवी मुंबई के घंसोली में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दो बसों पर पथराव किया, जिसके बाद ऐरोली से वाशी के बीच बेस्ट बस की सेवा रोक दी गई।
कल्याण के स्कूलों में छुट्टी :कल्याण के कई निजी स्कूलों ने में बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी। मुलुंड टोल नाका पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया। कांदिवली हनुमान नगर में बेस्ट बसों को रोका गया। पालघर और भोइसर में बस और निजी रिक्शा सेवा बंद रही। हालांकि, मराठा क्रांति मोर्चा की बैठक में फैसला किया गया कि बंद में स्कूल-कॉलेजों, मेडिकल स्टोरों, एंबुलेंस और मूलभूत सुविधाओं को शामिल नहीं किया गया है। बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ नहीं होगी।
औरंगाबाद में सांसद से हाथापाई : आत्महत्या करने वाले युवक का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। यहां शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे पहुंचे। लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया और हाथापाई भी की। सरकार ने युवक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर : मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता दीपक देवराज ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल सड़कों पर तैनात किया गया है। फिलहाल मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद होने पर स्थिति साफ नहीं हुई है। शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के लिए स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन फैसला करेंगे।

0 comments