बैंकों की ऑनलाइन सर्विस में फिर हुवी गड़बड़ी- खता धारक ऐसे रखे नज़र

बैंकों की ऑनलाइन सर्विस में फिर हुवी गड़बड़ी- खता धारक ऐसे रखे नज़र

नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो के सिस्टम में गड़बड़ की खबर सामने आई है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से इन ही बैंकों के डिजिटल प्लेटफॉर्म और नेटबैंकिंग में गड़बड़ी की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। एसबीआई के ग्राहक योनो ऐप में आ रही दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं। इस बीच एसबीआई ने कहा है कि वे इस गड़बड़ी को ठीक कर रहा है। बैंक ने ग्राहकों से इंटरनट बैंकिंग सॉल्यूशन और योनो लाइट का इस्तेमाल करने को कहा है।

एसबीआई ने जताया खेद एसबीआई ने ट्वीट करके कहा है कि योनो एसबीआई मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम एक समस्या के कारण प्रभावित हुआ है। इस सर्विस को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

बैंक ने ग्राहकों से बैंकिंग जरूरतों के लिए OnlineSBI और YONO Lite का उपयोग करने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। कई ग्राहकों ने दावा किया कि बैंक की मोबाइल एप्लिकेशन में तकनीकी गड़बडी आ रही है और उन्हें एरर एम005 का मैसेज दिख रहा है।

एनपीए का बढ़ना

आरबीआई के मानकों के अनुसार, बैंक के रेड जोन में जाने का सबसे पहला संकेत हैं, जब बैंक का एनपीए कंट्रोल नहीं होता, तो इसका संकेत है कि आपका बैंक खतरे में है या परफॉर्म अच्छा नहीं कर रहा है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में बैंकों द्वारा दिये जा रहे लोन एनपीए में बदल गए हैं।

योनो पर बैंक के 2.76 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। ऐसे में योनो ऐप में दिक्कत आने का मतलब है कि करोड़ों ग्राहक प्रभावित होंगे। अगर आप भी एसबीआई ग्राहक हैं और योनो का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक का कोई घोटाला सामने आना

यदि बैंक द्वारा किसी तरह के घोटाले का मामला सामने आने पर भी बैंक के खतरे में जाने का संकेत है। यानी बैंक ने किसी कॉर्पोरेट को ज्यादा पैसे दे दिए हैं यानी उसकी लिमिट से ज्यादा बैंक द्वारा पैसा दिया जाना।

बैंक के शेयर कीमत का तेजी से गिरना

अगर बैंक के शेयर कीमत तेजी से गिर रहे हैं, तो इसका मतलब है निवेशकों का भरोसा खत्म हो गया है और वह अपने पैसे निकाल रहे हैं।

एचडीएफसी बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई इसी तरह की कई दिक्कतें एचडीएफसी बैंक के सिस्टम में आई हैं। इसी को देखते हुए आरबीआई ने बैंक को इसके डिजिटल प्रोग्राम के तहत कोई नयी सर्विस शुरू करने और नये क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी।

21 नवंबर को एचडीएफसी के डिजिटल पेमेंट मोड के काम न करने को लेकर शिकायतें की गई थीं। बता दें कि पिछले महीने एसबीआई और एचडीएफसी बैंक दोनों ने अपने-अपने डिजिटल सिस्टम की मेंटेनेंस की थी, मगर बावजूद गड़बड़ियां कम नहीं हुई हैं।

 

 

 

0 comments

Leave a Reply