बेकाबू कोरोनाः ट्विटर पर छाया ‘मोदी इस्तीफा दो’, PM को ‘नीरो’ बता कर दिए 2 लाख से ज्यादा ट्वीट्स

देश में कोरोना से लगातार बिगड़ते हालात के बीच लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर जमकर विरोध जताया। कुछ ही घंटों में ट्विटर यूजर ने 2 लाख से अधिक ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग कर दी। कई लोगों ने प्रधानमंत्री की तुलना ‘नीरो’ से कर दी। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब रोम जल रहा था तो ‘नीरो’ बांसुरी बजा रहा था।


ट्विटर यूजर के अनुसार, शाम तक #ResignModi हैशटैग के साथ 2 लाख से अधिक ट्वीट हो चुके थे। हालांकि अधिकतर ट्वीट कांग्रेस, तृणमूल, डीएमके और वाम पार्टियों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से देखे गए। कई बड़े नेताओं के भी ट्वीट सामने आए हैं।  

कई ट्विटर यूजर ने आरोप लगाया कि भारत कोविड से जीतने के लिए लड़ रहा है और भाजपा पश्चिम बंगाल जीतने के लिए लड़ रही है। लोगों की तरफ से तरह-तरह के फोटो और कार्टून भी सरकार के विरोध में पोस्ट किए गए।

 


खास है कि देश में कोरोना संकट तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन ढाई लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं। पिछले 2 दिनों से देश में 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन व रेमेडिसिवर दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

 

0 comments

Leave a Reply