हरियाणा के 93 मेधावी छात्रों को Academic Excellence  Award 2017-18  से सम्मानित किया गया

||

हरियाणा : (एशिया टाइम्स ) ह्यूमन वेलफेयर  फाउंडेशन नई दिल्ली ,ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन  और अमेरिकन   फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम  ऑफ़  इंडियन ओरिजिन  (AFMI ) ने सम्मान समारोह के कार्यक्रम में हरियाणा के 93 मेधावी छात्रों को Academic Excellence  Award 2017-18  से सम्मानित किया . ह्यूमन वेलफेयर  फाउंडेशन नई दिल्ली  के एजुकेशन मेनेजर  सलीमुल्लाह खान ने बताया इस के तहत 10 वीं और 12 वीं में 85 प्रतीशत से अधिक नंबर लाने वाले छात्रों को नक़द इनाम दिया गया है . पहला इनाम  2500,दूसरा 2000,और तीसरा  1500  रुपए  रखा गया था  बाकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना इनाम  1000 दिया गया . इसके अलावा अच्छा तालीमी रिकॉर्ड वाले स्कूल भी  सम्मानित किये गए उनको मौलाना आजाद मौलाना और मुहम्मद अली जौहर अवार्ड दिए गए . इस अवसर पर हरियाणा की  अनेक सियासी व समाजी  हस्तियों ने शिरकत की जिन में हरियाणा के  पूर्व  ट्रांसपोर्ट मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद , हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर चौधरी आज़ाद मुहम्मद , समेत एक दर्जन से अधिक गणमान्य लोगों ने बच्चों का हौसला बढाया .  

0 comments

Leave a Reply