हार्दिक पटेल ढाई साल तक किसी पार्टी में नहीं जाएंगे, बोले- मैं जनता का एजेंट हूं

नई दिल्ली: एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा कि वह अगले 2.5 साल तक किसी पार्टी में नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं जनता का एजेंट हूं और किसी पार्टी में नहीं हूं. मुझे जनता ने ही नौकरी पर रखा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनकी ओर से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट समर्थन रहेगा और वह लोगों से कहेंगे कि बीजेपी को वोट न दें. उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दे को सत्ता के कान तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा, आरक्षण को लेकर बीजेपी मूर्ख बना रही थी. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल महान व्यक्ति थे. उन्होंने कहा कि पटेल देश के नेता थे, वह हर व्यक्ति के नेता थे. यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस को याद दिलाया है कि अब उनके पास पाटीदारों को आरक्षण देने का रोडमैप बताने के लिए ज़्यादा वक्त नहीं है, और अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उनका गुट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सूरत दौरे का विरोध करेगा.

0 comments

Leave a Reply